भोपाल। विपक्षी गठबंधन इंडिया की राजधानी भोपाल में पहली रैली अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में होगी। इसकी तैयारियां कांग्रेस ने शुरू कर दी है। इसे लेकर कांग्रेस ने 15 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक भी बुलाई है। बैठक में कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी।राजधानी भोपाल में विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा रैली निकालने का फैसला दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक में लिया गया था। इसके बाद कांग्रेस की प्रदेष इकाई ने तैयारियां ष्षुरू कर दी है। कांग्रेस ने इसे लेकर 15 सितंबर को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेष कांग्रेस के सभी जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में निकाली जाने वाली रैली की सभी को तैयारियों को लेकर सक्रिय किया जाएगा। बैठक में प्रदेष में कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली जन आक्रोष यात्रा की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। साथ ही कार्ययोजना तय होगी। कांग्रेस की यह यात्रा भी अलग-अलग जिलों से निकाली जानी है। इस यात्रा को लेकर जिला अध्यक्षों को तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी जल्द भोपाल आएंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से विपक्षी गठबंधन की यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस इस रैली को सफल बनाकर गठबंधन के सभी दलों को यह संदेष भी देना चाह रही है कि मध्यप्रदेष में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
संविधान बचाओ सभा को संबोधित करेंगे कमलनाथ
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कल 15 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सक्रियता दिखाएंगे। वे कल अशोकनगर में होने वाली संविधान बचाओ सभा को संबोधित करेंगे। सभा के पहले कमलनाथ मंडलम और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें