शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

भोपाल के जगह अब इंदौर पहुंचेंगे राहुल गांधी

एयर शो के चलते विमान उतारने की नहीं मिली अनुमति

भोपाल। कांग्रेस की द्वारा 30 सितंबर को काला पीपल में आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए राहुल गांधी कल पहले भोपाल आने वाले थे, जो अब भोपाल के बजाय इंदौर पहुंचेंगे। एयर ष्शो के चलते कल विमान को भोपाल उतारने की अनुमति नहीं मिली है, इसके चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। 

श्राहुल गांधी का कल 30 सितंबर को कालापीपल में सभा का कार्यक्रम तय है। इसके लिए राहुल गांधी कल भोपाल आकर कालपीपल जाने वाले थे। मगर अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यह बदलाव राजधानी भोपाल में सेना के एयर ष्शो होने के चलते किया गया है। इसके कारण किसी भी विमान को विमानतल पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके चलते अब राहुल गांधी पहले इंदौर पहुंचेंगे। वहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ हेलीकाप्टर से वे कालापीपल पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। 

उलटी गिनती शुरू हो गई सरकार की

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायर ने कहा कि राहुल गांधी कल इंदौर 11 बजे पहुंचेंगे। 11.30 बजे शाजापुर में सभा को संबोधित करेंगे और सरकार से कई सवाल पूछेंगे। किसानों पर गोली क्यों चलाई गई, मध्यप्रदेश में बेरोजगार क्यों दर दर भटक रहे? 45 लाख बच्चों की यूनिफार्म घोटाला, पटवारी घोटाला, व्यापम, महिला अत्याचार समेत कई मामलों पर सरकार से सवाल पूछेंगे? सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार हाथ पर हाथ रख बैठी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें