किसानों के मुद्दे पर प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष ने घेरा सरकार को
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40 हजार रूपए प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे, आज आपको किसानों को यह मुआवजा देने से कौन रोक रहा है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मालवा निमाड़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पूर्णतः बर्बाद हो चुकी है। आपदा की मार से किसान की आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है। शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का चालीस हजार रूपए प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को ये मुआवज़ा देने से कौन रोक रहा है?
कमलनाथ ने कहा कि आपने किसान कर्ज माफ़ी की योजना बंद करके अन्नदाताओं के पेट पर लात मारी है। उन्होंने कहा कि आपकी घोषणायें झूठी और फ़रेबी हैं।आपकी इन झूठी घोषणाओं से ऊबकर प्रदेश का अन्नदाता किसान पूछ रहा है कि इन झूठी घोषणाओं को कैसे बोयें और कहाँ उगायें ?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें