सोमवार, 11 सितंबर 2023

भाजपा की सामूहिक विदाई का आ गया समयः कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न तो रणनीति है और न ही सेनापति। भाज
पा न वरिष्ठों  को महत्व दे रही और न ही कनिश्ठों को। दिल्ली से ही मध्यप्रदेश का चुनाव संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ गया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेतागण अपने साक्षात्कारों में उनकी अपनी ही पार्टी द्वारा अपनी अवहेलना, उपेक्षा और अपमान की सरेआम बात कर रहे हैं, उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस के प्रति जन-समर्थन देखकर भाजपा पहले ही हताश हो चुकी है और दिखावटी चुनाव लड़ रही है, इसीलिए न उसके पास रणनीति है न सेनापति। इसीलिए न वो वरिष्ठों को महत्व दे रही है न कनिष्ठों को। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली से ही मध्यप्रदेश का चुनाव संचालित करके दिखा रही है कि उसे न तो मध्यप्रदेश के नेतृत्व पर विश्वास है, न नेताओं और संगठन पर। दूर से राजतंत्र चलाए जाते हैं, लोकतंत्र नहीं क्योंकि लोकतंत्र की दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है; न कि ऊपर से नीचे, लेकिन ये बात अलोकतांत्रिक भाजपा की समझ में नहीं आयेगी। भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें