बुधवार, 13 सितंबर 2023

भाजपा ने प्रदेश को बनाया भाजपाई बीमारियों से निष्क्रिय और निष्प्राण

भोपाल। प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी हमलों का दौर तेज हो चला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बदलती तस्वीर का क्या जिक्र कि
या, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने हमला बोल दिया और कहा राज्य को बीमारु के कलंक से मुक्त नहीं किया है बल्कि प्रदेश को ‘भाजपाई बीमारियों’ से निष्क्रिय और निष्प्राण बना दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है और कहा कि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के बारे में कह रहे हैं कि घोर परिश्रम से हमने बीमारू का कलंक उतारा है, लेकिन सच तो ये है कि उन्होंने घोर भ्रष्टाचार, महिला अपराध, गरीब उत्पीड़न, आदिवासी अत्याचार, ठप्प कारोबार, व्यापारी शोषण, बाल अपराध, बुजुर्ग उत्पीड़न, नौकरी-परीक्षा घोटाले, घनघोर बेरोजगारी, भीषण महंगाई, झूठी घोषणा, घोटालों की फैक्ट्री जैसी अनेक नई ‘भाजपाई बीमारियों’ से मध्यप्रदेश को निष्क्रिय और निष्प्राण बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ और विश्वास से इस बार भाजपा को एक ऐसी हार हरायेगी जिसे भाजपा कभी भुला नहीं पाएगी। कांग्रेस मध्यप्रदेश का कायाकल्प कर उसे हर क्षेत्र में फिर से स्वस्थ-सक्रिय बनाएगी और मध्यप्रदेश में नवजीवन का संचार करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें