रानी दुर्गावती के स्मारक का भूमिपूजन होगा 5 अक्टूबर को
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रतिवर्ष 18 सितम्बर को राजा शंकर शाह और कुंअर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस राज्य सरकार द्वारा मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज जबलपुर में मालगोदाम गोंडवाना चौक में जनजातीय नायक अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के 166वें बलिदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोशणा की कि जबलपुर में मदन महल स्थित जमीन पर सौ करोड़ की लागत से रानी दुर्गावती का स्मारक बनाया जाएगा। 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती जी की पांच सौवीं जयंती के अवसर पर किया जाएगा भूमिपूजन। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले बलिदान दिवस के इसी कार्यक्रम में मैंने 14 घोषणाएं की थीं। मुझे कहते हुए खुशी है कि गरीब और जनजातीय भाई-बहनों की जिंदगी बदलने के लिए हमने वह सभी घोषणाओं को पूरा कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “पेसा एक्ट“ मध्यप्रदेश की धरती पर लागू किया जा चुका है। जनजातीय और गरीब भाई-बहन को हम जल, जमीन और जंगल का अधिकार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति बनाए रखना, देशभक्ति की ज्वाला और संस्कृति की भावना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती के संसाधनों पर सबका हक़ है। विकास की दौड़ में यदि कोई पीछे रह गया तो उसे आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस पर बोला हमला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह फर्जी है इसलिए फर्जी घोषणा कर रही है। कांग्रेस ने सिर्फ एक ही परिवार के नाम पर भवनों के नाम रखे। हमने आदीवासी जननायकों के नाम पर भवनों का निर्माण करवाया। कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है। स्टालिन को अपने साथ रखकर कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि स्टालिन के बयान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी जवाब देना चाहिए। कांग्रेस जन आक्रोश रैली निकाले हम तो आशीर्वादr मांगेंते रहेंगे। जिनके खिलाफ आक्रोश है वो निकाल रहे जनआक्रोश यात्रा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें