बुधवार, 27 सितंबर 2023

शाह के सर्वे से तय हो रहे भाजपा के प्रत्याशी

अभी और आ सकते हैं चौंकाने वाले नाम


भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अब तक जो तीन सूची जारी की है, उसमें तय प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री अमित  शाह  के सर्वे में जीत हासिल करने वाले बताए हैं। इसके बाद ही यह सूची जारी की गई है। प्रदेश संगठन, संघ के सर्वे के अलावा  शाह  ने प्रदेश में दो अलग-अलग कंपनियों के द्वारा सर्वे कराए हैं, जिसके आधार पर प्रत्याशियों के नाम तय किए जा रहे हैं। 

भाजपा ने प्रदेश में अब तक तीन सूचियां जारी कर 79 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। इन सूचियों में दूसरी और तीसरी सूची में आए नामों ने सबको चौका दिया है। इसके बाद भाजपा के नेता ही हतप्रभ रहे जब सांसदों और वरिश्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया। इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए गए। वहीं कहा जा रहा है ि कइस बार भाजपा प्रत्याशियों की सूची में केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह के दो सर्वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ष्शाह ने गुजरात और महाराष्ट की दो अलग-अलग कंपनियों से ये सर्वे कराए हैं। ष्शाह को इन कंपनियों के सर्वे पर काफी भरोसा है। कंपनियों के सर्वे के मुताबिक ही पार्टी ने ये प्रत्याशी तय किए हैं। बताया जा रहा है कि अगली सूची में और भी चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। दूसरी सूची में जहां आधा दर्जन सांसदों के नाम आए हैं, वहीं कुछ सांसदों के नाम और भी आ सकते हैं। इसके अलावा अब तक जारी हुई सूची में 16 नाम ऐसे हैं, जो नए चेहरों के रूप में सामने आए है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि आगामी सूचियों में और भी नए चेहरे सामने आ सकते हैं। 

कांग्रेस की पहली सूची 5 के बाद

दूसरी ओर कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं की है। इसे लेकर अब दबाव कांग्रेस पर नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की निकल रही जन आक्रोश यात्रा का समापन 5 अक्टूबर को होना है। इसके बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस द्वारा अब तक सौ सीटों पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। मगर उसके सामने सबसे बड़ी मुसीबत लगातार हार रही सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशी नहीं मिलने की है। इन सीटों पर कांग्रेस को मजबूत प्रत्याशी की अब भी तलाश है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें