भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से निकाली जान रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित दस चेहरे नजर आ रहे हैं। यात्रा के लिए तैयार किए रथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रदेश के दस चेहरों की तस्वीर लगाई है।
मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा 3 सितंबर से निकाली जा रही रथ यात्रा को लेकर भाजपा में उत्साह है, मगर चर्चा इस बात की है कि रथ पर इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित दस चेहरों को दिखाया जा रहा है। रथ पर प्रदेश में दस चेहरों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राश्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की तस्वीर के साथ प्रदेश के दस चेहरों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, वरिश्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और कविता पाटीदार के तस्वीरें रथों पर दिखाई देंगी। रथों का अत्याधुनिक साज-सज्जा के साथ सुज्जजित किया गया है। इसमें खान-पान की भी व्यवस्थाएं रखी गई हैं।
केन्द्रीय नेता करेंगे चुनावी सभाएं
भाजपा की रथ यात्रा के दौरान 210 विधानसभा क्षेत्रों में कई स्थानों पर बड़ी सभाएं होंगी। इन सभाओं को केन्द्रीय नेता संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश से सटे जिलों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैश्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर के अलावा प्रदेश के नेता भी सभाओं को संबोधित करेंगे। सभाओं में इन नेताओं के आक्रामक तेवर दिखाई देंगे। ये नेता पूरी तरह से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए नजर आएंगे। वहीं भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों को गिनाएंगे।
रथों को किया रवाना
भाजपा द्वारा यात्रा के लिए बनवाए गए पांच रथों को आज प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना किया गया। रथों को रवाना करने के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने रथों का विधिवत पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते वक्त कहा कि मैं मध्यप्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं। इस बार भी आपका आशीर्वाद लेने हम आ रहे हैं। जनता ने सदैव भाजपा को आशीर्वाद दिया है, इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में हुए जनकल्याण के कार्यों के कार्यों के आधार पर हम जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी कल चित्रकूट से पहली यात्रा का शुभारंभ करने आ रहे हैं, और फिर हमारा शीर्ष नेतृत्व इन यात्राओं में सम्मिलित होगा। सभी प्रदेशवासियों के आशीर्वाद की अपेक्षा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी हमें जनता अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें