रविवार, 3 सितंबर 2023

मंडियों में नहीं होगी खरीदी, व्यापारियों ने दी हडताल की चेतावनी

भोपाल। मंडी शुल्क कम करने और निराश्रित शुल्क खत्म करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के व्यापारियों ने सोमवार 4 सितंबर से मंडियों में खरीदी न करने का फैसला लिया है। व्यापारियों के इस प्रदेश से किसानों की मुसीबत बढ़ सकती है। 

चुनावी साल में अब प्रदेश में अनाज व्यापारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने प्रदेश स्तर पर आवेदन देकर 4 सितंबर से मंडियों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की भी घोशणा कर दी है। प्रदेश के व्यापारियों के आव्हान पर स्थानीय स्तर पर भी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने भी 4 सितंबर से मंडी में अनाज खरीदी बंद करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के मुताबिक, मंडी बोर्ड ने अपनी व्यवस्थाओं में कई बदलाव कर दिए, लेकिन इन बदलावों के आधार पर व्यापारियों के लिए बनाए गए नियमों में कोई संशोधन नहीं किया। जिसकी वजह से व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है। मांगे पूरी नहीं होने पर 4 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए मंडियों से अनाज की खरीदी बंद कर देंगे। व्यापारियों का कहना है कि ऐसे कई टैक्स व प्रावधान हैं, जिनकी वजह से मंडी में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसलिए प्रदेशभर के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है।

इन मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल

प्रदेश के व्यापारियों ने कहा कि निराश्रित टैक्स बंद किया जाए। वर्तमान में इसकी दर 0.20 फीसदी है। मंडी टैक्स की दर 1.50 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत की जाए। मंडी में दिए गए भूखंडों की लीज पुरानी शर्तों पर रिन्यू की जाए। कारोबारियों को आजीवन लाइसेंस प्रणाली लागू हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें