शनिवार, 2 सितंबर 2023

भाजपा के नौ नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भाजपा को करारा झटका, शेखावत भी शामिल हुए 

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को आज एक और करारा झटका लगा है। भाजपा के एक वर्तमान विधायक सहित नौ नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता
ली। इन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। 

भाजपा नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि आप सभी ने सच्चाई पहचानी है और मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आज यहां आए हैं। आगामी विधानसभा का चुनाव किसी दल या उम्मीदवार का नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य का है। पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह वह भाजपा नहीं रही, जो कार्यकर्ताओं की बात करती थी। आज वहां पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं की कोई पूछपरख नहीं है। आशीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में उन्हें तबज्जो नहीं मिल रही है। इसके चलते उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। वे अब कांग्रेस के लिए काम करेंगे।  

ये नेता हुए कांग्रेसी 

वर्तमान विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, झांसी के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा, भोपाल के डॉ आशीष अग्रवाल गोलू  डा आशीश पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे हैं, अंशु रघुवंशी कटनी से छेदीलाल पांडे शिवम पांडे, शिवपुरी से अरविंद धाकड़, भिंड से डॉ. केशव यादव, नर्मदापुरम से महेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें