मंगलवार, 5 सितंबर 2023

भाजपा से आए नेताओं को भी कांग्रेस देगी टिकट


भोपाल। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आने वालों को भी कांग्रेस टिकट देगी। उन्होंने कहा कि टिकट देने के पहले यह तय किया जाएगा कि वह प्रत्याशी जिताऊ है या नहीं।

विधानसभा चुनाव को लेकर दल-बदल के चलते भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। इनमें एक वर्तमान विधायक सहित कुछ पूर्व विधायक भी हैं, इसके अलावा कुछ सिंधिया समर्थक नेता भी शामिल हैं। वहीं इन नेताओं के कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिखाई दी है। कुछ स्थानों पर इन नेताओं का जमकर विरोध भी नजर आया है। मगर अब कांग्रेस ने स्पश्ट कर दिया है कि भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताआें को वह चुनाव में टिकट देकर कांग्रेस का प्रत्याशी बनाएगी। यह जानकारी आज स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने खुद दी है। उनका कहना है कि अगर भाजपा से आने वाला उम्मीदवार जिताऊ होगा, तो हम उसे भी टिकट देंगे। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कराए गए सर्वे और जिला अध्यक्षों द्वारा दिए गए नामों में अंतर को लेकर कहा कि दोनां ही में कोई अंतर नहीं है। सर्वे अच्छा हुआ है। जिला अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट में अंतर नहीं है, बल्कि समानता है।      


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें