भोपाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इंडिया गठबंधन की बैठक में तिलक लगवाने से इंकार करने पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा भी इस मामले को लेकर हमलावर है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी टीएमसी सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा है कि ममता दीदी सत्ता का तिलक लगाने के लिए आतुर है, इसलिए वह तुष्टिकरण की राजनीति के हर दांव पेंच अपना रही है।
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ममता जी सत्ता का तिलक लगाने को आतुर हैं इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति की तरफ हैं। हिंदुत्व का प्रतीक है तिलक। ममता जी हिंदुत्व की भावनाओं को खंडित करने के काम में लगी हैं। डॉ मिश्रा ने यहां तक कहा कि लाखों तिलकधारियों का खून बहाने वाली ममता जी को स्वाभाविक है कि तिलक लगाने में दिक्कत आएगी। वे उस राज्य की मुख्यमंत्री हैं, जो दुर्गापूजा के नाम पर जाना जाता है। इस पर देश के लोगों को विचार करना चाहिए।
कांग्रेस पर कसा तंज़
कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने पर भी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है। गृह मंत्री ने कहा कि मोदीजी के सुशासन का ही एक परिणाम यह भी है कि कभी कांग्रेस कार्यालय जहाँ कभी बकरे बंधा करते थे, आज वहां सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। चचाजान दिग्विजय सिंह और चलो-चलो करने वाले कमल नाथ राखी बंधवा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें