शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

एक देश, एक चुनाव जनमत के आधार पर हो फैसला

कमलनाथ ने कहा राज्यों की अनुमति जरूरी

भोपाल। प्रदेश में एक देश, एक चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी ष्शर्मा ने इसे लेकर कहा कि इसका फैसला जनमत के आधार पर किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे लेकर कहा कि इसका फैसला राज्यों की अनुमति के बिना नहीं होना चाहिए। 

एक देश, एक चुनाव को लेकर केन्द्र सरकार ने विशेश सत्र बुलाया है। केन्द्र द्वारा बुलाए गए सत्र को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने इसे लेकर कहा कि एक देश, एक चुनाव का फैसला जनमत के आधार पर होगा। एक देश, एक चुनाव पर चर्चा हुई हैं। देश में ऐसे कई काम हुए हैं जिसमें एक चुनाव पर चर्चा होती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के बहुमत के आधार पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नहीं, कई ऐतिहासिक काम हुए हैं।  एक देश, एक चुनाव पर भी चर्चाएं समाज के अंदर होती रही हैं और चर्चाएं चल रही हैं। आगे क्या होगा या नहीं होगा, या समाज को जो अभिमत होगा, उसके आधार पर प्रधानमंत्री की जो सोच बनेगी..... उसके आधार पर चीजें तय होंगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए, मैं इसे उचित नहीं मानता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के कांग्रेस में जाने को लेकर कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ रहा है। ये चुनाव है अब मेरा क्या होगा, यही सोच रही होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह सब चुनाव के समय होता रहता है। उन्होंने कहा कि किसी के आरोप लगाने से काम नहीं चलता। भाजपा अपनी पद्धति पर काम करती आई है उन्हें अपनी परिस्थितियों दिख रही होंगी, इसलिए अब आरोप लगा रहे हैं। 

राज्यों की अनुमति जरूरी : कमलनाथ


एक देश, एक चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नीमच में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसे लेकर राज्यों की अनुमति आवश्यक है। एक देश एक चुनाव यह संविधान संशोधन का विषय है। उन्होंने कहा कि इसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा में पास होना पर्याप्त नहीं है, इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मुझसे संपर्क में है। सिंधिया समर्थक हो या भारतीय जनता पार्टी का कोई अन्य नेता हमारा स्थानीय संगठन अगर राजी होगा तभी हम उसे कांग्रेस में एंट्री देंगे। समंदर पटेल भी आए तब भी हमारे अधिकतर स्थानीय नेताओं की सहमति से ही आए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें