भोपाल। विधानसभा चुनावों में पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने भितरघात करने वाले और बगावत करने वाले 11 नेताओं को पार्टी से 6 साल के निष्कासित किया है। पार्टी ने श्योपुर जिले के 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। सभी पर भितरघात करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
श्योपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रहे दुर्गालाल विजय ने पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया था, इसके बाद श्योपुर जिलाअध्यक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने श्योपुर विधानसभा के 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की कार्रवाई की है। भाजपा ने जिन नेताआें पर निश्कासन की कार्रवाई की है उनमें प्रदेश कार्यसेमित सदस्य दौलतराम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, जिला उपाध्यक्ष कविता मीणा, भाजपा नेता मूलचंद रावत, जनपद अध्यक्ष रीना मीणा, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मीणा, नगर मंत्री मुकेश सुमन, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कपिल गुप्ता, जिला उपध्यक्ष पिछड़ वर्ग महावीर सुमन, पूर्व पार्षद रामस्वरूप वैष्णव, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा महावीर मीणा ष्शामिल है। इन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इनमें से दौलतराम गुप्ता, राधेश्याम रावत, रीना मीणा, महावीर सुमन और रामस्वरूप वैष्णव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने सदस्ता ले चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें