भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की मुसीबतें भी बढ़ रही है। पार्टी के नेता उसका साथ छोड़ रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पलिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है।
ळाल ही में ग्वालियर-चंबल अंचल के करीब दो सौ से ज्यादा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली थी। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कहा है कि कि मैं सतपाल पलिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (भोपाल) पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोहागपुर (2018) आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, इस्तीफा स्वीकार करने का कष्ट करें।
बताया जाता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया 2023 विधानसभा चुनाव में सोहागपुर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। 2018 में वे कांग्रेस प्रत्याशी की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि वह कांग्रेस पार्टी मे कई पदों पर रहे हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे वक्त में बड़े नेता के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पर क्या असर पड़ता है यह आने वाला वक्त ही तय करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें