शनिवार, 27 जनवरी 2024

लक्ष्मण सिंह ने कहा दलालों ने गिराया सर्वमान्य नेताओं का स्तर

कांग्रेस का विरोध करने वालों को राज्यसभा सदस्य बना रहे प्रतिनिधि


भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस का विरोध करने वालों को राज्यसभा सदस्य, अपना प्रतिनिधि बना रहे है। उन्होंने कहा कि क्या ईवीएम ने कहा था कि विरोध करने वालों को प्रतिनिधि बनाओ? उन्होंने कहा कि क्या ईवीएम ने कहा कि हारने वाले इलाकों में सांसद निधि खर्च करो? उन्होंने कहा कि दलालों ने सर्वमान्य नेताओं का स्तर गिरा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर मोर्चा खोला है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह 26 जनवरी को चाचौड़ा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। लक्ष्मण सिंह ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के कारण बताते हुए कहा कि कांग्रेस को मध्यप्रदेश में अगर हार मिली है, तो उसका कारण सिर्फ उसके अपने यानी कांग्रेसी ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भीतरघात के चलते हारी है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस का विरोध करने वालों को राज्यसभा सदस्य अपना प्रतिनिधि बना रहे है। उन्होंने कहा कि क्या ईवीएम ने कहा था कि विरोध करने वालों को प्रतिनिधि बनाओ। उन्होंने कहा कि क्या ईवीएम ने कहा कि हारने वाले इलाकों में सांसद निधि खर्च करो। उन्होंने कहा कि दलालों ने सर्वमान्य नेताओं का स्तर गिरा दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आप यह तय कर लें कि दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की सुनना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पदयात्रा में राहुल गांधी एमपी आने वाले है। मेरा यह वीडियो राहुल गांधी को जरूर भेजना। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भेजना।

बंटाधार नाम लेते ही मिल जाते हैं भाजपा को वोट !

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा ने 20 साल पहले बंटाधार नाम रखा था। आज भी यह नाम चल रहा है। इसका आकलन करना जरूरी है कि आज भी यह नाम क्यों चल रहा है। बंटाधार नाम लेते हैं, कांग्रेस के वोट भाजपा को मिल जाते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि दलाल उनको छोड़ने वाले नहीं है। दलालों को बिठाने का काम आप और हम सब मिलकर करेंगे। आप यह तय कर लें कि दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की सुनना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें