शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

लोकसभा चुनाव के पहले श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाएगी भाजपा

हर लोकसभा सीट से छह हजार श्रद्धालुओं को ले जाने की हो रही तैयारी


भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिश्ठा समारोह में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों से भाजपा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने ले जाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने एक लोकसभा सीट से छह हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने की रणनीति तय की है। जो श्रद्धालु किराया नहीं दे सकते हैं, उनका किराया पार्टी ने भरने की योजना बनाई है। 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने प्रदेश की हर लोकसभा सीट से छह हजार श्रद्धालुओं को ले जाने की रणनीति पर काम करना तेज कर दिया हे। भाजपा ने तय किया है कि सभी श्रद्धालुओं को ’श्रद्धा एक्सप्रेस’ से अयोध्या ले जाया जाएगा, जिसका किराया पंद्रह सौ रूपए होगा।  भाजपा की इस रणनीति  को लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि 6 हजार लोगों के पहुंचने से भाजपा की यह योजना चर्चित भी हो जाएगी। इसके लिए हर लोकसभा सीटों से किन लोगों को अयोध्या भेजा जाएगा, इसके लिए पहले सभी को चिन्हिंत किया जाएगा, यह काम भाजपा  के जिला पदाधिकारी और संभागीय पदाधिकारी करेंगे। इसके अलावा इसके लिए भाजपा ने 7 क्लस्टर बनाए हैं, जिसके इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं, यही इंचार्ज ही यह काम देखेंगे। बताया जा रहा है कि 18 जनवरी के बाद से लोगों को अयोध्या भेजने की तैयारी शुरू हो जाएगी। 

आचार संहिता लागू होने तक दर्शन के लिए ले जाने की तैयारी

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में यह भी तय हुआ है कि जो अयोध्या जाने वाले लोगों में जो लोग अपना किराया नहीं दे पाएंगे, उनका किराया पार्टी देगी। वहीं यात्रा में खाने की सुविधा रहेगी। बताया जा रहा है कि लोगों को अयोध्या भेजने का सिलसिला जनवरी में शुरू होगा जो मार्च तक चलेगा। यानि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले तक लोगों को दर्शन कराएंगे जाएंगे। प्रदेश भाजपा की बैठक में दर्शन योजना पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता के पखारेंगे पैर

अशोकनगर भाजपा के जिला अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक अनोखे तरीका से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ-साथ रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए उन्होंने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यही श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेगा, वह उसके पांव पखारेंगे, जिसमें उनके सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर भी यह बात शेयर की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें