सोमवार, 29 जनवरी 2024

शिक्षा मंत्री का दावा एक भी पेपर लीक नहीं होगा

कहा अगले सत्र से एक और सख्त कानून लागू किया जाएगा


भोपाल।  राजधानी भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल में ’परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगले सत्र से एक और सख्त कानून लागू किया जाएगा। इसके लिए एक सिस्टम डेवलप किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक भी पेपर लीक नहीं होने की बात कही है।
 ’परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम में शामिल मंत्री से जब पेपर लीक पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया प्रैक्टिस पर इन्वॉल्व नहीं होना चाहिए। इससे बच्चों का नुकसान ही होगा। इतना ही नहीं वे आपराधिक गतिविधि के भागीदार भी होंगे। मंत्री ने बताया कि जो हम नया सिस्टम लेकर आ रहे हैं। उसमें पेपर लीक नहीं हो सकता। पेपर लीक पर कानून बनाने को लेकर हम विधानसभा में जाएंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का ये परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को करोड़ों बच्चे देखते और सुनते हैं। इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं और कार्यक्रम को सात साल हो गए हैं। रिजल्ट भी देखने को मिला है कि बच्चों और अभिभावकों की सोच में परिवर्तन आया है। अब अभिभावकों की कोशिश रहती है कि बच्चों को परीक्षा और पढ़ाई का तनाव नहीं होने दें। इसलिए माता पिता को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए। पीएम के साथ यह कार्यक्रम 7वीं बार किया जा रहा है।
जिंदगी सुधारने का काम है शिक्षक का
परीक्षा पे चर्चा संस्करण 7 में नई दिल्ली के भारत मण्डपम् से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के सवालों को सुना और उनका जवाब दिया। मोदी ने कहा कि शिक्षक का काम केवल जॉब करना नहीं है, बल्कि जिंदगी सवारने का है। इस वजह से यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक के उपयोग के साथ-साथ लिखने का अभ्यास निरंतर करने को भी कहा। नई दिल्ली में हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भोपाल उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा वंशिका महेश्वरी, छात्र तीर्थ सोनी और शिक्षिका योगिता नायक शामिल हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें