भोपाल। राजधानी भोपाल में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्य्मंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिख कर इसकी सूचना दी है और समाधान की मांग की है। इसके पहले भी एक चार साल के बच्चे की कुत्ते के कटने से मौत का मामला सामने आया था।पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने राजधानी भोपाल में हाल ही में कुत्तों के काटने से बच्चे की हुई मौत का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा कि गरीबों के जिंदा बच्चों को कुत्ते खा जाएं। ये हमारे समाज के लिए कलंक है। उमा भारती ने कहा कि ये क्रिमिनल नेग्लिजेंस है। बनाए हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए, जो लोग सरकार के बनाए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, ये अपराध है. उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्र में लिखा है कि भोपाल में जिन दो बच्चों को कुत्तों ने खा लिया है उनके परिवार से उन्होंने बात की। उनसे बात करने के बाद यह सामने आया कि वे जिन कंपनियों में निर्माण कार्य कर रहे हैं वह कंपनियां अपने यहां कार्यरत मजदूरों के बच्चों और महिलाओं के संबंध में सरकार की बनाई श्रमिक नीति का स्वयं पालन नहीं कर रही हैं। उमा ने बताया की इन मजदूरों के परिवार अत्यधिक साधनहीन परिवार हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले उमा भारती मृतक बच्चे के परिजनों से भी मिल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और जिस जगह यह घटना हुई थी, उसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया था। इसके साथ ही उमा भारती ने घटनास्थल का भी दौरा किया था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें