रविवार, 14 जनवरी 2024

योजनाओं का लाभ लेने वालां से संवाद करेंगे जनप्रतिनिधि

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति


भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए अब केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों से संवाद और संपर्क करने की रणनीति तय की है। इन लाभार्थियों से प्रदेश के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों संवाद और संपर्क करेंगे। 

मध्यप्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की मैदानी तैयारी तेज कर दी है। बैठकों के साथ मोर्चा और प्रकोश्ठों एवं पदाधिकारियों को काम सौंपा गया है। साथ ही अब सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को पार्टी सक्रिय कर रही है। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, संबल सहित अन्य योजनाओं में करोड़ों हितग्राही लाभांवित हुए हैं। इन सभी को पार्टी ने सूचीबद्ध किया है और सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा गया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले लाभार्थियों से संवाद और संपर्क करें। विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा का लोकसभा चुनाव में भी वोट प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस है। इसके लिए सभी वर्गों को साधने के जतन किए जा रहे हैं। साथ ही केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बड़े स्तर अभियान चलाया जाएगा। योजना का लाभ ले रहे लोगों से संवाद स्थापित करें और उनसे बात की जाए। पीएम मोदी की गारंटी की गाड़ी घर जगह पहुंचे।

जनवरी अंत तक मैदान में होंगे पदाधिकारी

भाजपा हितग्राहियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी संवाद करा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नमो एप के जरिये हितग्राहियों से बात कर सकते हैं। पार्टी की तैयारी है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी भले घोषित न हों, लेकिन जनवरी अंत तक हर संसदीय क्षेत्र में चुनाव कार्यालय प्रारंभ कर दिए जाने चाहिए। हर लोकसभा क्षेत्र में एक लोकसभा चुनाव प्रभारी संगठन की ओर से तैनात किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा सरकार के एक मंत्री को भी लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें