भोपाल। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों को हासिल करने के लिए अब प्रदेश के सात शहरों में वार रूम बनाने का फैसला लिया है। 29 लोकसभा सीटों को 7 कलस्टर में बांटने के बाद इन सात ष्शहरों में बनाए जाने वाले वार रूम दिल्ली से तय रणनीति के तहत मैदानी रणनीति पर काम करेंगे।
प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। इनमें से फिलहाल 28 सीटों पर भाजपा और एकमात्र छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के कब्जे में है। लेकिन इस बार पार्टी सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। इसे लेकर तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी है। भाजपा मिशन 29 के तहत चुनावी मोड में आ गई है। इसके चलते प्रदेश के 7 शहरों में भाजपा लोकसभा वॉर रूम बनाने जा रही है। इन वॉ रूम में सोशल मीडिया, आईटी, मीडिया सेंटर सहित चुनावी रणनीति संचालित होगी। ये वॉर रूम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन और इंदौर में बनाए जाएंगे। लोकसभा प्रत्याशियो को रोजाना अपने प्रचार की जानकारी वॉर रूम प्रभारी को देनी होगी। भाजपा मीडिया विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी वॉर रूम में तैनात किया जाएगा। दिल्ली से तय रणनीति प्रत्याशियों तक वोट रूम के जरिये पहुंचाई जाएगी।
गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को 7 कलस्टर में बांटा है। इन कलस्टरों के हिसाब से अब भाजपा वाररूम बना रही है। वाररूम के प्रभारी दिल्ली से बनाई गई रणनीति को मैदान में उतारने का काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें