बुधवार, 24 जनवरी 2024

कुत्तों के काटने की बढ़ती घटना को लेकर सरकार को घेरा


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा सरकार गंभीरता से उठाए सार्थक कदम

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिन भोपाल में एक और 4 वर्षीय बच्चे की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई। डॉग बाइट की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि डॉग बाइट से बच्चों की मौत की घटनाएं हृदय विदारक है। ये एक गंभीर समस्या सरकार को इसके सार्थक हल के लिये कदम उठाने चाहिए।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, राजधानी भोपाल में आवारा कुत्ते के काटने से 4 साल के मासूम की मौत की खबर हृदय विदारक है। भोपाल में 13 दिन में दूसरे मासूम की ज़िंदगी आवारा कुत्तों का शिकार हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा  है कि ”आँकड़ों के मुताबिक़ अकेले भोपाल में प्रतिदिन 75 से अधिक लोग आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। यह आँकड़ा यदि राजधानी का है, तो पूरे प्रदेश का अनुमान आप लगा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह एक गंभीर समस्या है। सरकार को इसके सार्थक हल के लिये कदम उठाने चाहिए। हमें मानव जीवन की रक्षा के साथ-साथ सभी की सुरक्षा के व्यापक प्रबंधन पर काम करने की ज़रूरत है। 

गौरतलब है कि भोपाल में अबतक आवारा कुत्तों के काटने से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। मिनाल इलाके में भी आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया था। कुत्तों ने से नोच कर मार डाला था. बच्चे का एक हाथ काटकर अलग कर दिया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें