जानकारी के मुताबिक इन 4 आतंकियों ने अपनी मांग को पूरी करवाने के लिए जेल प्रशासन पर काफी दबाव बनाया हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। हालांकि जेल में मौजूद डॉक्टर इन खूंखार आतंकियों की निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से जेल मुख्यालय को पत्र लिखकर हड़ताल की जानकारी दी गई है। अधिकारी लगातार उनसे हड़ताल खत्म करने को लेकर बात कर रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे इन 4 आतंकियों में से 2 को फांसी और 2 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल पर बैठे इन चार सिमी आतंकियों में अबू फैसल, कमरुद्दीन, शिवली, कामरान हैं। बताया जा रहा है कि इन कैदियों ने भूख हड़ताल की जानकारी जेल प्रशासन को दी है। इन आतंकियों को चेतावनी भी दी गई है लेकिन वो अपनी मांग पर अड़े हैं।
पहले भी भूख हड़ताल कर चुके हैं आतंकी
जानकारी के अनुसार सिमी आतंकियों ने भोपाल जेल में पहले भी भूख हड़ताल की थी। नवंबर 2020 में भूख हड़ताल कर अहमदाबाद जेल जैसी सुविधाएं मांग रहे थे। अहमदाबाद में उन्हें खुले में रहने और आपस में मिलने की सुविधा थी। ये ड्राय फ्रूट्स, दूध और पौष्टिक आहार के साथ चिकन-मटन मांग रहे थे। हालांकि, तब भी जेल प्रशासन ने इनकी मांग खारिज कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें