भोपाल। ग्वालियर में नौकरी के बदले अश्लील डिमांड करने वाले बीज निगम के अधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है। उनकी संविदा सेवाएं भी समाप्त कर दी है।
बीज निगम अधिकारी संजीव कुमार को सोमवार देर रात ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनको लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम अन्य परीक्षाओं को लेकर भी पूछताछ करेगी। बता दें मंगलवार की देर रात को निगम के प्रबंध संचालक ने संविदा पर नियुक्त संजीव कुमार तंतुवाय, प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी निगम मुख्यालय भोपाल की सेवाएं समाप्त की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं। ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं।
दरअसल 3 जनवरी को ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू हुए थे। भोपाल से ग्वालियर पहुंचे बीज निगम के अधिकारी संजीव कुमार ने इंटरव्यू के बाद छात्राओं से सेक्स डिमांड की थी। संजीव ने नौकरी दिलाने के नाम पर दो छात्राओं से एक रात बिताने की बात कही थी। इस मामले में रीवा निवासी ड.ैब. की छात्रा ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी। जिस पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ए के तहत छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उसे नोटिस जारी किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें