विहिप ने की तैयारी, 35 लाख घरों में पहुंचाया निमंत्रण
भोपाल। अयोध्या में होने वाली भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में दिवाली जैसे उत्साह का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को और ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने 35 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विश्व हिन्दू परिशद के पदाधिकारियों ने विश्व संवाद केंद्र में चर्चा करते हुए बताया कि 22 जनवरी को मध्य भारत प्रांत भगवा से रंगा हुआ नज़र आएगा। विश्व हिन्दू परिशद 22 जनवरी को दीपावली मनाएगा। बड़े स्तर पर उत्सव मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने रूपरेखा तैयार की है। विश्व हिन्दू परिशद के नेता ने बताया कि हर बाजार में लाइटिंग, आतिशबाजी के साथ रंगोली से शहर और गांव को सजाने के लिए तैयारी की जा रही है. सभी कॉलेज, स्कूल और शिक्षण संस्थान समेत सार्वजनिक स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं शहर समेत हर गांव में प्रत्येक सनातनी के घर पर भगवा पताकाएं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य भारत प्रांत के करीब 11 हजार मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि हर सनातनी के घर एक पत्र एक चित्र और अक्षत पहुंचाया जा रहा है। 35 लाख में से 15 लाख घरों तक विश्व हिंदू परिषद निमंत्रण देने पहुंच चुका है। किसी भी सनातनी का एक भी घर और शहर का एक भी कोना ना छूटे यही विश्व हिंदू परिषद का संकल्प है। उन्होंने बताया कि मध्य भारत प्रांत के 111 संत 22 जनवरी को अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें