सतीश उपाध्याय को नियुक्त किया सहप्रभारी
भोपाल। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। इसके चलते आज शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। मध्यप्रदेश में महेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
कावरे बालाघाट के जिला अध्यक्ष नियुक्त
भाजपा ने चार जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बालाघाट का अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे को बनाया गया है। बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष मनोज माने, रतलाम का जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर की जिम्मेदारी चंद्रभान सिंह को सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
मंत्रियों की पाठशाला 3 फरवरी से
नव निर्वाचित मंत्रियों की पाठशाला 3 से 4 फरवरी को राजधानी भोपाल में मंत्री और मुख्यमंत्री की पाठशाला होगी। इसके साथ ही मंत्रियों के स्टाफ की भी पाठशाला होगी। इस संबंध में मुंबई की रामभाऊ संस्था प्रशासनिक कामकाज और व्यवहार के तरीके सिखाएगी। इस पाठशाला का मेन मकसद यह है कि मंत्रियों को जनता के बीच कैसे बात करनी है, कैसे उनके बीच जाना है कैसे विभागों क कामकाज को गति देनी है इन बातों पर ज्य़ादा ध्यान देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें