मुख्यमंत्री ने उज्जैन में, वीडी ष्शर्मा ने पन्ना और अजय जामवाल ने भोपाल में की सफाई
भोपाल। भाजपा द्वारा आज से चलाए गए मंदिरों के स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित मंत्री और नेताओं ने मैदान में उतरकर सफाई की। मुख्यमंत्री ने उज्जैन, वीडी शर्मा ने पन्ना, जामवाल, सारंग और रामेश्वर ने भोपाल के मंदिर में की सफाई।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इससे पहले देश में उस दिन उत्सव मनाने तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री ने 14 जनवरी मकर संक्रांति को मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसको लेकर आज मध्य प्रदेश में भाजपा के बड़े दिग्गजों ने मंदिरों में स्वचछता अभियान चलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के श्री राम जनार्दन मंदिर के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के श्री बलदेवजी मंदिर, संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के श्री श्रीविद्याधाम मंदिर, प्रहलाद पटेल विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, राकेश सिंह जबलपुर के गढ़ाताल मंदिर के स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर की सफाई करेंगे। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग नरेला स्थिति खेड़ापति हनुमान मंदिर और हुजूर विधाय रामेश्वर शर्मा चार इमली स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इससे पहले सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 69 में अशोका गार्डन स्थित श्री दुर्गा धाम मंदिर में स्वच्छता सेवा की।
नगरीय प्रशासन का आदेश, 22 तक जारी रहेगा सफाई अभियान
श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की उपस्थिति को देखते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने आयुक्त समस्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका और नगर परिषद को दिशा-निदेश जारी किये है। यह अभियान 22 जनवरी तक सघन रूप से जारी रहेगा। प्रदेश में अभियान के शुरूआत 12 जनवरी से की जा चुकी है। आयुक्त नगरीय प्रशासन विकास भरत यादव ने इस सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी रखने के लिये विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक को सतत निगरानी रखने के लिये निर्देश दिये है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें