कहा मैंने युवाओं के रोजगार को हमेशा चुनौती माना
भोपाल। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विस्तार का असर नौकरियों पर देखा जा रहा है। हाल में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने रोजगार संकट को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लिखा कि मैंने युवाओं के लिए रोज़गार को हमेशा सबसे बड़ी चुनौती माना है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के कारण 40 फ़ीसद नौकरियों के कम होने की चेतावनी दी है। मैंने युवाओं के लिये रोज़गार को हमेशा सबसे बड़ी चुनौती माना है। हमें समय बचाने और क्षमता बढ़ाने के लिए एआई जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के साथ-साथ नये रोज़गार सृजन पर भी तेज़ी से काम करना होगा। रोज़गार की नई संभावनाओं और नये अवसरों का निर्माण ही बेरोज़गारी से लड़ने का सबसे सार्थक मार्ग है।
दरअसल अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि एआई की वजह से 40 फीसदी नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएं उभरते बाजारों और कम आय वाले देशों की तुलना में अधिक जोखिम का सामना कर रही है। उच्च आय वाले देशों में एआई के बढ़ते चलन की वजह से 60 फीसदी नौकरियां प्रभावित हो सकती है, जो कर्मचारी एआई के लाभों का उपयोग करने में सक्षम हैं वे अपनी उत्पादकता और वेतन बढ़ा सकते हैं, लेकिन जो ऐसा नहीं कर सकते उनके और पीछे जाने का खतरा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें