शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

कौशलेन्द्र सिंह भोपाल, आशीष सिंह इंदौर कलेक्टर

आईएएस अधिकारियों के तबादले, रीवा संभागायुक्त भी बदले गए


भोपाल। प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। इसके चलते आज भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदल दिए गए। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर और पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेन्द्र सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है।
प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के दौर के चलते आज सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर की कमान दी गई है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को एमडी पर्यटन निगम बनाया गया है। इसी तरह रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी को मंत्रालय में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया है। इंदौर कलेक्टर टी इलैया राजा को पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। आईएएस संजय गुप्ता सचिव मंत्रालय को श्रम आयुक्त इंदौर पदस्थ किया है। वहीं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल डांड को रीवा और शहडोल संभाग का संभागायुक्त पदस्थ किया है। श्रीकांत बनोठ से सह श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सह आयुक्त सह संचालक नगर एवं ग्राम निवेश रहेंगे।
जबलपुर डीआईजी का तबादला
जबलपुर कलेक्टर बदले जाने के बाद अब डीआईजी का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीआईजी जबलपुर रेंज 2006 के आईपीएस अधिकारी आर  आर एस परिहार को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 2009 बैच के आईपीएस टीके विद्यार्थी को जबलपुर का नया डीआईजी बनाया गया है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें