रविवार, 21 जनवरी 2024

उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना होगीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चिकित्सा सुविधाओं के साथि होगा मेडिकल कॉलेज


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में जल्द ही मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेडिसिटी परिसर में चिकित्सा की तमाम सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा। प्रारंभिक तौर पर इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में फाईन आर्ट में शहर के टेलेन्ट को प्रोत्साहित कर आगे बढऩे के उद्देश्य से ‘अक्षरविश्व’ द्वारा आयोजित ‘रंगसंग ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पिटीशन’ के 17 वें सेशन में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों का प्रमुखता से योजना बनाकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और इसमें योगदान के लिए मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कल ही उन्होंने सागर में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। उज्जैन में भी विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतिभागी बच्चों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वह अपने-अपने घरों में दीप जलाएं मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। 

प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के अंकपात मार्ग पर श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह राहगीरी आनंदोत्सव 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ों के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, धैर्य और पुत्र धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। 

ओरछा में पूजा-अर्चना करेंगे मुख्यमंत्री

अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ओरछा में रहेंगे। वह परिवार ओरछा में राम राजा मंदिर में रह कर भगवान श्री राम की पूजा आराधना करेंगे। वहीं, नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में रहेंगे। वहीं, बाकी मंत्री, विधायक और सांसद भी अपने अपने क्षेत्र में राम की भक्ति में लीन रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें