प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा अखंड रामायाण पाठ
भोपाल। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिश्ठा समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। अखंड रामायण का पाठ प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण बुलवाई गई है। ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है। पाठ का आयोजन 24 घंटे तक होगा और 22 जनवरी की सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इस आयोजन में भाजपा के प्रत्येक मोर्चों के पदाधिकारी पांच घंटे समय देंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।
फिर बनेगा अखंड भारत
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ के हेमू कालानी स्टेडियम में 11 हजार रामभक्तों श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परसों इतिहास बन जाएगा। रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है। अखंड भारत फिर बनेगा। अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा। राम मंदिर निर्माण इसका पहला चरण है। हमारा समय खराब था तो आक्रान्ताओं ने छिन्न भिन्न किया। डॉ यादव ने कहा कि हमारे आराध्य का मंदिर दुश्मनों की आंखों में खटकता था। समय खराब था आततायियों ने हमारे हाथ से वो छीना, लेकिन अब फिर से अखण्ड भारत बनेगा. ननकाना साहिब हमारी आंखों के सामने हो समय आने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें