भोपाल। प्रदेश सरकार जल्द ही नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है। नई आबकारी नीति में दस फीसदी तक ष्शराब के दाम बढ़ाने की बात कही जा रही है। नई आबकारी नीति को लेकर ष्शराब व्यसायियों ने भी अपने सुझाव सरकार को दिए हैं। उन्होंने शराब बेचने के लिए नगरीय निकाय की खाली दुकानें या जगह उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इससे सरकार को एकमुश्त किराया मिलेगा। लोग धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे।
दरअसर विभाग 10 प्रतिशत तक एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी में है। नई आबकारी नीति में इसका प्रावधान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देसी शराब में एक्साइज ड्यूटी 6 फीसदी और विदेशी शराब में 10 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी है। बताया जाता है कि प्रदेश में देसी शराब की एक्साइज ड्यूटी 4 साल से बढ़ी नहीं है। इसी तरह विदेशी शराब में 2 साल से एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ी है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से शराब के शौकीनों के जेब पर इसकी विपरीत असर पड़ेगा। नई आबकारी नीति को लेकर शराब ठेकेदारों ने भी सरकार को सुझाव दिए हैं, जिनमें कहा गया कि शराब बेचने के लिए नगरीय निकाय की खाली दुकानें या जगह उपलब्ध कराई जाए। इससे सरकार को एकमुश्त किराया मिलेगा। लोग धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। जैसे कि भोपाल में नगर निगम ने चार दुकानें उपलब्ध कराई थीं।
आबकारी विभाग तहसील और जिला स्तर पर आरोपियों को रखने का भी प्रबंध करें क्योंकि आरोपी को पकड़ने के बाद उन्हें हिरासत में रखने पुलिस कतराती है। विभाग को जमानती कार्रवाई करना पड़ती है। माना जा रहा है कि प्रदेश में नई आबकारी पॉलिसी इसी माहीने में आ सकती है। पिछले साल 21 फरवरी को आई थी और इसके पहले जनवरी में जारी हुई थी। आचार संहिता लगने के पहले नीति लाने की तैयारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें