गुरुवार, 4 जनवरी 2024

बसपा भी हुई सक्रिय, तीन जोनों में बांटी 29 सीटें

भोपाल। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। बसपा भी सभी 29 सीटों को फोकस कर रणनीति तय कर रही है। बसपा ने इसके चलते इन 29 सीटों को तीन जोनों में बांटा है। दोजोनों में दस-दस सीटें और एक जोन में नौ सीटों को रखा गया है। 

प्रदेश में मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाई है। संगठन में बिना कुछ फेरबदल किए बसपा लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके चलते प्रदेश बसपा अध्यक्ष और प्रभारियों की एक बैठक लखनउ में हुई। बैठक में मिले निर्देशों के अनुसार बसपा ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के पैटर्न के अनुरूप मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों को तीन जोन में बांटा गया है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान में बसपा की मध्य प्रदेश में एक भी सीट नहीं आई थी। 

बसपा ने बैठक में प्रदेश के तीन जोन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें मुख्य प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम, प्रदेश प्रभारी मुकेश अहिरवार और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल शामिल हैं। तीनों ही प्रभारी प्रदेश की सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बसपा ने प्रदेश को तीन जोन में बांटा हैं, जिनमें ग्वालियर-मध्य क्षेत्र, रीवा-जबलपुर और मालर्वा-निमाड़-मध्य क्षेत्र-2 शामिल हैं। 

किस जोन में कौन सी सीट

रीवा-जबलपुर जोन में खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडलवा, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को शामिल किया गया है। जबकि ग्वालियर-मध्य क्षेत्र में मुरैना, भिंड ग्वालियर, गुना, राजगढ़, दमोह, बैतूल और होशंगाबाद शामिल हैं। इसी तरह मालवा-निमाड-मध्य क्षेत्र-2 में इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा, धार, भोपाल और विदिशा शामिल हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें