बुधवार, 3 जनवरी 2024

ड्राइवर को औकात दिखाने वाले शाजापुर कलेक्टर को हटाया


मुख्यमंत्री ने कहा अधिकारी अपनी भाशा और व्यवाहार कर रखें ध्यान

भोपाल। ड्राइवर को औकात दिखाने वाले शाजापुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारी में इस तरह की भाशा  को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सान्याल के स्थान पर नरसिंहपुर की कलेक्टर ऋुजू बाफना को ष्शाजापुर का कलेक्टर बनाया है। 

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला कलेक्टर किशोर कुमार सान्याल का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह  वीडियो में कलेक्टर,ड्राइवर संगठन से बैठक का बताया जा रहा थो। बैठक के दौरान उन्होंने गुस्से में आकर एक ड्राइवर को लताड़ लगाई थी और उन्होंने कहा था कि तुम्हारी क्या औकात है। इस बयान के बाद मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सख्ती दिखाई और उन्हें हटा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद किशोर कुमार सान्याल को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया है। उनके स्थान पर ऋजु बाफना कलेक्टर नरसिंहपुर की पदस्थापना शाजापुर की है। 

मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को उनके पद से हटाने के निर्देश देते हुए  कि यह गरीबों की सरकार है। सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की कार्रवाई से यह साफ संदेश है कि प्रदेश में ऐसे अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही लापरवाही भी नहीं बरती जाएगी। गुना बस हादसे के बाद भी मोहन यादव ने बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई कर यही संदेश दिया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें