बुधवार, 3 जनवरी 2024

पुलिस चौंकियों का फिर से होगा निर्धारण, आदेश जारी


भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस थानों की सीमाओं के नए सीमांकन के संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश की सभी पुलिस चौकियों का फिर से निर्धारण किया जाएगा।

 इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को 31 जनवरी से पहले अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपनी होगी। इससे अब राजधानी भोपाल में भी नए सिरे से सीमाकंन का निर्धारण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खरगोन में बैठक की थी। इसमें मुुख्यमंत्री ने पुलिस चौकियों की सीमाओं का फिर से सीमाकंन कराने के निर्देश दिए थे।इसी संबंध आज आदेश जारी किए गए हैं। अब कलेक्टर के पास यह अधिकार होगा कि वह जिला की पुलिस चौकियों की सीमा का निर्धारण कर सकता है। नई सीमा निर्धारण के बाद कलेक्टर अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपेगा। इसके बाद गृह विभाग फरवरी माह में नए सीमाकंन की अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद प्रदेश में पुलिस चौकियों की नई सीमाएं प्रभावी हो जाएंगी।

बता दें कि इससे पहले 2010 में पुलिस चौकियों का सीमाकंन किया गया था। जनसंख्या, क्राइम रेट और इलाके को ध्यान में रखकर ही 14 साल के अंतराल में पुलिस चौकियों की सीमाओं का निर्धारण किया जाता है। इसलिए इस बार गृह ने कहा है कि नई सीमाओं के निर्धारण में जनसंख्या और क्राइम रेट के अलावा स्थानीय वातावरण को भी ध्यान में रखने की बात कही गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें