मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कमलनाथ के नेतृत्व में पंद्रह महीनों में गरीबों से उनका हक छीना और मध्यप्रदेश को गर्त में धकेल दिया था। कांग्रेस ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन ये तो 55 हजार करोड़ की कर्जमाफी को 6 हजार करोड़ रुपए तक ले आए।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के जिगनी और भिंड जिले के गोहद में सभाओं को संबोधित किया। सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ करने का वादा किया और फिर ऐसी कलाकारी से शर्तें जोड़ीं कि 55 हजार करोड़ के कर्ज में से केवल 6 हजार करोड़ माफ किए। उसमें से भी लाखों किसानों को झूठे कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दे दिया, अब वो पैसा बैंक मुझसे मांग रहे हैं। कांग्रेस की दमनकारी सरकार को जब उसके वादे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने याद दिलाए, तो उनका अपमान किया गया। मध्यप्रदेश को दलालों का अड्डा बना दिया गया था। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ तो प्रदेश में विकासकार्य के सवाल पर पैसे न होने का रोना रोते थ,े लेकिन हमने मुख्यमंत्री बनते ही खजाना खोल दिया। केवल छह महीनों में प्रदेश की गरीब जनता में रु. 23 हजार करोड़ से अधिक की राशि बाँट दी। कांग्रेस पार्टी के नेता मुझे भूखा-नंगा बोलते हैं और कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताते हैं। कमलनाथ इतने बड़े उद्योगपति हैं तो जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ से क्यों वंचित कर दिया था? कांग्रेस ने गरीबों के कल्याण की अनेक योजनाएं बंद कर दी।
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020
कांग्रेस की सरकार ने 15 महीनों में छीना गरीबों से उनका हक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें