मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और मंत्रियों के वीडियो वायरल होने से भाजपा की चिंता बढ़ रही है। प्रदेष के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के नोट बांटते वीडियो वायरल होने के बाद अब मुंगावली मंे भाजपा के संभावित प्रत्याषी और मंत्री बृजेन्द्र यादव का महिलाओं को साड़ी बांटते वीडियो वायरल हुआ है।
मुंगावली के पूर्व विधायक और मंत्री बृजेन्द्र यादव का एक वीडिया आज वायरल हुआ है। यादव वीडियो में महिलाओंको साड़ी बांटते नजर आ रहे हैं। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने इस वीडियो को टवीटर पर षेयर किया है। उन्होंने टवीट कर कहा है कि मूंगावली के पूर्व विधायक , मंत्री ब्रजेंद्र यादव इस वाइरल वीडीओ में मतदाताओं को साड़ी बाँट रहे है। सलूजा ने कहा कि कोई नोट , कोई कलश , कोई साड़ी बाँट रहा है। कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग को शिकायत। सलूजा ने आरोप लगाया कि डील के करोड़ों रुपए बाहर आ रहे है।
गौरतलब है कि यादव के इस वीडियो से पहले खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के लड़कियों को नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसपर कभी बवाल मचा था। हालांकि बाद में भाजपा ने इसे फेक वीडियो बताया था। जबकि मंत्री बिसाहूलाल ने नोट बांटने वाले वीडियो पर सफाई दी थी। मंत्री ने कहा था कि उस समय क्षेत्र में गया था तो लड़कियां कलश लेकर खड़ी थीं, तभी किसी को 10, किसी को 20 तो किसी को 100 रुपये दिए थे। उस दौरान आचार संहिता भी नहीं लगी थी। वहीं, अब मंत्री ब्रजेंद्र यादव का ये वीडियो सामने आया है, जिसने प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया हैं।
मंत्री पद से हटाने की मांग
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक कुणाल चैधरी का कहना है कि इस वीडियो वायरल होने के बाद स्पष्ट है कि जनादेश को बेचकर जो इन्होंने पैसे का लेनदेन किया है। ये उस पैसे से चुनाव को प्रभावित करने में जुटे हैं और फिर जनादेश को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन स्पष्ट है कि जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है. चुनाव आयोग को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए कि इस प्रकार जनता के वोट खरीदने की कोशिश करने वालों पर कार्यवाही होना चाहिए और उन्हें मंत्री पद से हटाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें