मध्यप्रदेष में 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए आज प्रदेष कांग्रेस ने वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र में कोरोना वायरस परिवारों को आर्थिक सहायता और मुआवजे का वादा किया है। इसके अलावा वादा किया गया है कि किसान कर्जमाफी योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। साथ ही रानी लक्ष्मी के शौर्य और वीरता को शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम के तौर पर आयोजित किया जाएगा। 78 पेज के वचन पत्र में 52 नए बिंदू और वायदे शामिल किए गए हैं।
उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेे हर विधानसभा सीट के लिए अलग से वचनपत्र भी तैयार किया गया है. वचन पत्र घोषित करने से पहले कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना भी साधा. इस दौरान जब उनसे उपचुनाव में पर्याप्त सीटें ना आने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने तीन-चार दिन पहले चुनाव प्रचार शुरू किया है. वो 7 महीने से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अफसरों और पुलिस के जरिए चुनाव लड़ना चाह रही है। इसलिए हमारे पक्ष में वोटिंग होने पर पुलिस और अफसर गड़बड़ी कर सकते हैं।
कमलनाथ ने कहा कि 2018 में 972 वचन थे, जिसमें हमने 574 वचन पूरे किए. हम सभी वचन को पूरा करते, लेकिन उससे पहले ही हमारी सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से गिरा दी गई। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज कहते हैं कि हमारी सरकार में कर्जमाफ नहीं हुआ था. लेकिन उन्होंने विधानसभा में खुद कर्जमाफी का आंकड़ा जारी कर दिया।
झूठी घोशणाएं की षिवराज सरकार ने
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी घोषणा और नारियल फोड़ने के अलावा शिवराज सरकार ने कुछ नहीं किया है, ध्यान मिलाने की राजनीति में माहिर है भाजपाई! कमलनाथ ने कहा भाजपा का का चुनाव प्रचार तो बीते 7 महीने से चल रहा था हमने अभी 4 दिन से शुरू किया और ये चार दिन के ही बोख गये है। जनता आने वाले दिनों में हमारे इस वचन पत्र में विचार करके अपना फैसला ले, अकेले प्रचार में दिखाई देने पर कहा, ऐसी बात नहीं है मैं कोई सुपर स्टार नहीं हूँ बल्कि मैं कोई स्टार ही नहीं हूँ, स्टार तो शिवराज सिंह चैहान हैं जिन्हें मुम्बई जाना चाहिए वो तो एक्टिंग में शाहरुख खान को भी डुबो देगें।
जनता जानती है इनके वादों की सच्चाई
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर कहा कि ना तो कमलनाथ ने पहले ही जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। 10 दिन के अंदर किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था पर लेकिन वादा पूरा नहीं किया अब कांग्रेस नया वादा लेकर आई है। पर इन बातों से उन्हें क्या करना तो कुछ है नहीं सिर्फ लिखना है जनता इनके वादों की सच्चाई को जानती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें