मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उज्जैन जिले में कथित तौर पर कच्ची शराब के सेवन से कम से कम 14 लोगों की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, नशे के सौदागरों को मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं रहने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज दूसरे दिन भी अधिकारियों की बेैठक ली और घटना की जानकारी ली। बैठक के बाद उन्होंने टवीट कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज कहा कि उज्जैन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसके पीछे जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, नशे के सौदागरों को मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं रहने दिया जाएगा।
गौरतलब है कि उज्जैन की घटना को लेकर आज भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने निवास में बैठक की। बैठक में उज्जैन में कल जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद शासन स्तर पर और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि मौत के सौदागरों को नेस्तनाबूत किया जाए। मुख्यमंत्री को बैठक में बताया गया कि उज्जैन में दोषी और लापरवाह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। करीब डेढ़ हजार लीटर नशीले द्रव पदार्थ जब्त किए गए हैं। अन्य पुलिस जोन में भी ऐसी कार्रवाई चल रही है।
मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मिलावट के विरुद्ध भी एक अभियान संचालित हो जिसमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाए। किसी भी तरह की मिलावट का मामला हो, दोषी व्यक्ति बचना नहीं चाहिए। आम जनता को बचाने के लिए सभी संबंधित विभाग सतर्क, सजग और सक्रिय रहें। सिस्टम चुस्त-दुरुस्त बनाएं ताकि गड़बड़ियां न हों। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उन्हें प्रतिदिन इस दिशा में की गई कार्यवाही की जानकारी प्रदान की जाए। प्रदेश में किसी भी स्थान पर इस तरह की अवैध गतिविधियों को प्रश्रय न मिले, जो अधिकारी-कर्मचारी ऐसे कार्यों को प्रश्रय देंगे उनके विरुद्ध भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।
जनता को भगवान बताने वालों के असली भगवान माफिया
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज फिर उज्जैन की घटना को लेकर प्रदेष सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराज सरकार आते ही शराब माफिया , अपहरण माफिया , अपराध माफिया , भूमाफिया , ड्रग माफिया , सारे तरह के माफिया फिर सक्रिय। उन्होंने कहा कि उज्जैन में शराब माफिया द्वारा 14 लोगों की जान लेने के बाद अब जबलपुर में एक 12 वर्ष के बालक का अपहरण , आपहरण माफिया भी सक्रिय। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार चुनावों में लगी , अभियानो , केम्पेन में लगी हुई है , प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं , कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर ,बहन- बेटियाँ भी असुरक्षित ,जनता भगवान भरोसे। जनता को भगवान व खुद को पुजारी बताने वालों के असली भगवान माफिया- मिलावटखोर बन चुके है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें