मंडल सम्मेलनों में कांग्रेस पर किया हमला, अब बूथ स्तर के कार्यकर्ता को साधने की तैयारी
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने ग्वालियर चंबल अंचल में मंडल सम्मेलनों के जरिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। लगातार कांग्रेस पर बोले गए हमलों में भाजपा नेताओं का सीधा निषाना गांधी परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रहे। इस सम्मेलनों के जरिए भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोष भरने का काम भी किया।
भाजपा ने उपचुनाव की तैयारियां तो चुनाव तारीख की घोशणा के पहले ही कर दी थी, मगर अब वह सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ता की नाराजगी को दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है। सम्मेलनों में भाजपा के सभी बड़े नेता और पदाधिकारी जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के साथ ही राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने 10 दिन तक मंडल कार्यकर्ताओं के सम्मेलनों को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इसके अलावा कांग्रेस पर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला। खासकर रणनीति के तहत भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर इन सम्मलेनों में निषाना साधा और मतदाता तक अपनी बात पहुंचाई।
अब भाजपा का पूरा फोकस 15 अक्टूबर से षुरू होने वाले बूथ सम्मेलनों पर है। भाजपा के ये नेता अब बूथ स्तर पर जाकर सम्मेलन करने की तैयारी में जुट गए हैं। बूथ सम्मेलन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे और 25 अक्टूबर तक चलेंगे। बूथ सम्मेलनों को विजय संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। इनके जरिए जिन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति कमजोर है उन क्षेत्रों में वोटरों को रिझाने संगठन स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही इन बूथों में नियुक्त किए गए बूथ संयोजक, पन्ना प्रभारी व बूथ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को उत्साहित करने का काम भी किया जाएगा। भाजपा ने इन सम्मेलनों की जिम्मेदारी जिला स्तर के पदाधिकारियों विधायकों को ही सौंपी जाना है। सांसद, विधायक, मोर्चा व संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष, जिलों के पदाधिकारी ही इन सम्मेलनों के जरिए बूथ कार्यकर्ता और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
बड़े नेता भी पहंुच सकते हैं सम्मेलनों में
मंडल सम्मेलनों की तरह ही बूथ सम्मेलनों में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ष्षामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के बड़े नेताओं की जोड़ी भी पहुंच सकती है। बड़े नेताओं की बैठकों में एक साथ कई बूथों की टीम को एक साथ बुलाने की भी तैयारी की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक बूथों तक पार्टी की बात पहुंच सके। 15 अक्टूबर से सभी के दौरे फाइनल किए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें