कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जेब में नारियल रखकर चलने वाले कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारियल लेकर घूम रहा हूं कोई शैम्पेन की बोतल लेकर नहीं।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस ने तो विकास के काम कभी नहीं किए हैं। हम कर रहे हैं तो कह रहे हैं मुख्यमंत्री नारियल लेकर घूम रहा है। नारियल हमारा स्वभाव है, नारियल हमारा संस्कार है। नारियल हम भगवान को अर्पित करते हैं मेरी जनता ही मेरा भगवान है। मध्यप्रदेश में विकासकार्य सम्पन्न हो रहे हैं, इससे कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द तो होगा ही। किसी भी कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व नारियल फोड़ना भारतीय संस्कृति में पवित्र माना गया है। मैं नारियल लेकर चलता हूँ, शैम्पेन की बोतल लेकर नहीं चलता हूँ।
चीन को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के जमाने में छोटे-छोटे देश भी भारत को आँख दिखाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हुआ है। आज चीन यदि आँख दिखाता है तो भारत के सैनिक उसके सैनिकों की गर्दन तोड़ देते हैं।
कमलनाथ की सरकार को बताया अहंकारी सरकार
ब्यावरा विधानसभा, क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर हमले किए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की अहंकारी सरकार के शासन काल में बहन, बेटियों का भी अपमान किया जाने लगा था। अन्याय की अति हो गई थी। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर गया, तो भगवान ने ऐसा चक्र चलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद हमने जनता से पूछा कि हमसे का भूल हुई, जो ये सजा हमको मिली। जनता ने कहा कि मामा माफ कर दो, हम तो दो लाख के चक्कर में आ गये थे। सवा साल में कमलनाथ से जनता त्रस्त हो गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें