![]() |
मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले और उपचुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याषियों का गददार रेट कार्ड जारी किया है। जबकि डबरा से इमरती देवी और मुरैना के रघुराज सिंह कंसाना के गददार रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं किए हैं। रेट कार्ड में उन्होंने लिखा है कि ये 35 करोड़ रूपए में बिके हैं। इन्होंने जिन लोगों से वोट लिए हैं, वे अपना हिस्सा लें।
प्रदेष में हो रहे उपचुनाव को लेकर बयानबाजी और सोषल मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर प्रहार किए जा रहे हैं। इस बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में षामिल हुए 19 नेताओं के गददार रेट कार्ड जारी किए हैं। सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि लोकतंत्र के बही खाते में जो लोग कांग्रेस से गद्दारी कर 35-35 करोड़ में बिके उन्हें जिन लोगों ने उन्हें वोट दिए उसमें से वोट देने वालों को उनका हिस्सा देना चाहिए। जब तक उन्हें उनका 35 करोड़ में से हिस्सा ना मिले तब तक उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।
सिंह ने रेट कार्ड जारी करते हुए लिखा है कि मासूम जनता के वोट बेचने वाले विधायक हेतु, गददार रेटकार्ड। रेटकार्ड में उन्होंने प्रत्याषी के विधानसभा क्षेत्र के नाम, फोटो, 2018 में मिले वोट और प्रतिवोट मतदाता को कितना पैसा मिले इसकी दल लिखी है। सिंह जिनके रेट कार्ड जारी किए हैं, उनमें पोहरी से सुरेष राठखेड़ा, गोहद से रणवीर जाटव, भाण्डेर से रक्षा संतराम सिरोनिया, सांची से डा प्रभुराम चैधरी, ग्वालियर ईस्ट से मुन्नालाल गोयल, हाटपिपल्या से मनोज चैधरी, नेपानगर से सुमित्रा कास्देकर, बड़ामलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी, मांधाता से नारायण पटेल, बदनावर से राजवर्धन सिंह, सांवेर से तुलसी सिलावट, अनूपपुर से बिसाहुलाल सिंह, बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, दिमनी से गिरिराज दंडोतिया, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, करेरा से जसवंत जाटव, सुरखी से गोविंद राजपूत, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर है। गौरतलब है कि सिंह ने डबरा से इमरती देवी और मुरैना के रघुराज सिंह कंसाना के गददार रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें