बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

विवादित बयान पर घिरते जा रहे कमलनाथ

राष्ट्रीय महिला आयोग के अलावा कांग्रेस नेता भी हो रहे नाराज

मध्यप्रदेष में राज्य की मंत्री और डबरा से भाजपा प्रत्याषी इमरती देवी को लेकर दिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित बयान के बाद सियासत थम नहंी रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कमलनाथ के स्पश्टीकरण को नकारते हुए नाराजगी जताई तो कांग्रेस में भी विरोध के स्वर मुखरित होते नजर आए। वरिश्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल तो राहुल गांधी के बयान के बाद भी कमलनाथ द्वारा माफी न मांगने से नाराज नजर आए। वहंी भाजपा लगातार कमलनाथ पर हमले कर यह दबाव बना रही है कि वे अपने बयान को लेकर माफी मांगें।
प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा डबरा से भाजपा प्रत्याषी इमरती देवी को लेर दिए विवादित बयान पर सियासत थमने के बाद और तेज होती जा रही है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी नाराज नजर आ रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा इमरती देवी पर उनके बयान के स्पष्टीकरण से नाराजगी जताई है। उन्होंने कमलनाथ की तुलना फिल्मी विलेन से की और कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह से कमलनाथ मंच से इमरती देवी पर बयान देने के बाद हंस रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी हंसी किसी फिल्मी विलेन की तरह थी। जिस तरह से फिल्मी विलेन महिलाओं को पीड़ित करने के बाद हंसते हैं, उसी तरह कमलनाथ और उनके साथ मंच पर मौजूद लोग ऐसे ही हंस रहे थे। रेखा शर्मा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को भी पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि मैंने कमलनाथ का जवाब पढ़ा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं उनके विपक्ष में हूं, उनका नाम कैसा ले सकता हूं। उनके पास एक लिस्ट थी, जिसमें आइटम के अनुसार लिखा था, इसी तरह वे आइटम वन और आइटम टू पढ़ रहे थे, लेकिन सारी दुनिया ने देखा है कि वहां क्या हो रहा था, इससे साफ पता चलता है कि वे बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। रेखा शर्मा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि एक महिला जो कमलनाथ के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके साथ काम कर चुकी है, उसके बारे में एक भरी सभा में मंच से ऐसी भाषा के उपयोग से यह पता चलता है कि वो कैसी सोच रखते हैं।
असामन्य या अनुचित नहीं है बयान
राश्टीय महिला आयोग द्वारा कमलनाथ के बयान को अनुचित बताने के बाद राज्य महिला आयोग ने उसे अनुचित नहीं माना है। राज्य महिला आयोग को कमलनाथ के बयान में कुछ भी अनुचित दिखाई नहीं दे रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि आइटम का मतलब वस्तु या सामान होता है। इसे आमतौर पर सभी इस्तेमाल करते हैं। संसद में भी इस शब्द का उपयोग होता है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी असामान्य या अनुचित नहीं है।
कांग्रेस का सूर्य अब अस्ताचल की ओर
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भले ही कमलनाथ इमरती देवी े माफी न मांगे, मगर जनता उन्हें 4 तारीख को सबक सीखा देगी। उन्होंने कहा कि अब तो दिग्विजय सिंह भी इशारों ही इशारों में कमलनाथ को विदाई का संकेत देने लगे हैं, लेकिन अभी कमलनाथ समझ नहीं पा रहे हैं। आने वाली 4 तारीख को वो भी समझ जाएंगे। कांग्रेस में कमलनाथ  जिस तरह से लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपेक्षा कर रहे हैं, इससे अब उनकी विदाई तय मानिए। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व के लिए नई जंग छिड़ने वाली है। कांग्रेस का सूर्य अब अस्ताचल की ओर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो तरह के बुजुर्ग है। एक बुजुर्ग दूसरे प्रौढ़ लोग है, जिसमे राहुल गांधी कमलनाथ लंबे समय से अनदेखा कर रहे राहुल गांधी को शायद उम्र हावी हो रही हो गई इसलिए ये हो रहा। पहले कर्ज माफी का कहा लेकिन कर्ज माफी नही किया,लोकसभा में कमलनाथ सिर्फ नकुल को जीतने में लगे रहे,तीसरा की कमलनाथ ने राहुल की तस्वीर ही हटा दी,ओर अब चैथी बार यह हुआ।
राहुल की बात न मानने से कांग्रेस नेता नाराज
राहुल गांधी द्वारा कमलनाथ के बयान को सही न बताने के बाद भी कमलनाथ द्वारा माफी न मानने की बात को लेकर कांग्रेस नेता नाराज है। कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कमलनाथ, राहुल गांधी की कोई बात नहीं मानते। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस  के वचन पत्र  में राहुल गांधी द्वारा किए गए वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कमलनाथ उन वादों को पूरा कर देते तो कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में पूरे 5 साल चलती। उसके बाद इन उपचुनावों में भी कमलनाथ ने जिलों के लिए जो वचन पत्र तैयार कराए , उसमें राहुल गांधी का चित्र गायब होना इस बात को बताता है कि कमलनाथ राहुल गांधी को तबज्जो नहीं देते। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पुराने और निष्ठावान कांग्रेसियों की अनदेखी की जिसका खामियाजा प्रदेश में कांग्रेस को भुगतना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें