बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

दिशाहीन और लक्ष्यहीन है कांग्रेस: शिवराज


मध्यप्रदेश की परंपराऔर संस्कार नहीं जानते कमलनाथ

मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ कमलनाथ ले गए, कुछ दिग्गी राजा और कुछ राहुल गांधी। कांग्रेस दिशाहीन और लक्ष्यहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि  कमलनाथ को मध्यप्रदेश की परंपरा और संस्कार के बारे में ही नहीं पता।
बड़ामलहरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि  हम जनता को प्रणाम करें, तो कमलनाथ को दिक्कत होती है। हम विकास के काम करें, तो उन्हें दिक्कत होती है। कमलनाथ आप सेठ हैं, आपकी जनता को कुचलने की आदत है। हमारे लिए तो जनता ही भगवान है। मैं कमलनाथ से पूछना चाहता हूं कि आप उद्योगपति हैं, तो क्या आपको किसी गरीब बहन का अपमान करने का अधिकार मिल जाता है? माता सीता और द्रौपदी का अपमान करने वालों के वंश का समूल नाश हो गया था। कमलनाथ, आपका भी अहंकार नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कुछ कमलनाथ ले गए, कुछ दिग्गी राजा और कुछ राहुल गांधी। कांग्रेस दिशाहीन और लक्ष्यहीन हो गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कमलनाथ जैसा नहीं हूँ, जिनको ये भी नहीं पता कि सोयाबीन लगता कहाँ है? कमलनाथ को मध्यप्रदेश की परंपरा और संस्कार के बारे में ही नहीं पता। उन्हें न महाराजा छत्रसाल की जानकारी है और न ही आल्हा और ऊदल की। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। 75ः निजी उद्योगों में मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में रास्ता निकालने वाला ही नेता कहलाने लायक होता है। कमलनाथ तो हर समय पैसों के अभाव का रोना ही रोते रहते थे। मैं विकास और जनकल्याण के कामों को नहीं रुकने दूंगा, चाहे परिस्थितियां जैसी हों। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें