गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयार किया वचन पत्र

अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण, गोधन योजना लागू करने की कही बात


मध्यप्रदेष कांग्रेस ने 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना वचन पत्र तैयार कर लिया है। कांग्रेस ने प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर गोधन योजना को प्रदेष में भी लागू करने का जिक्र किया है। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की बात भी कही गई है।
कांग्रेस 28 सीटों पर होने वालेउपचुनाव के लिए अलग-अलग वचन पत्र तैयार किया है इतना ही नहीें हर सीट के सुझाव भी वचन पत्र में शामिल है। कांग्रेस मिशन 28 को लेकर एक्शन मोड पर है। वचन पत्र को अलग अलग विधान सभा की बुनियादी जरूरतों को हिसाब से तैयार किया है। इस वचन पत्र को स्थानीय मुद्दों पर तैयार किया गया है। वचन पत्र में कृषि और किसान, सिंचाई, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, पेयजल, सड़क पुल, उद्योग, रोजगार, पर्यटन, संस्कृति, प्रशासनिक से लेकर नए वचन का सारांश भी पेश किया है। कुल मिलाकर कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अपने वादों का पिटारा खोल दिया है।
गौरतलब है इसके पहले 2018 विधानसभा में कांग्रेस घोषणा पत्र की जगह वचन पत्र जारी किया था और प्रदेश की सत्ता हासिल की थी। प्रदेश कांग्रेस अब मिनी वचन पत्र के सहारे 28 सीटों को जीतने की कोशिश में जुटी है।
वचन पत्र में ये किया है शामिल
कांग्रेस ने इस वचन पत्र में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौ यूनिट 100 बिल देने का वादा किया है। कर्मचारियों के बकाया डीए और वेतन वृद्धि जारी करने से लेकर अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की बात भी कही गई है। गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर गौ धन सेवा योजना शुरू करने और गौ सेवकों की सेवाएं लेने का भी वादा किया है। कोरोना संक्रमण को राजकीय आपदा घोषित करने का भी ऐलान कांग्रेस ने किया है। संक्रमित मुखिया की मौत पर परिवार के सदस्य को संविदा नियुक्ति देने का भी जिक्र है। फुटकर व्यापारियों को 50 हजार का ब्याज कर्ज मुक्त देने की भी बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें