गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

रिवाल्वर दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ बिसाहुलाल सिंह का

गमाई सियासत, गृह मंत्री ने कहा पुराना है वीडियो


मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। जैसे जैसे मतदान की तारीख समीप आ रही है, वैसे वैसे आरोप, प्रत्यारोप तो लग रहे हैं, वहीं सोषल मीडिया पर प्रत्याषियों के वीडियो वायरल होने का सिलसिला भी ष्षुरू हो गया है। अनूपपुर से भाजपा प्रत्याषी बिसाहुलाल सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ता को रिवाल्वर दिखाकर 18 हजार रूपए न देने पर गोली मारने की बात कह रहे है।
दरअसल कांग्रेस ने अपने अधिकृत टवीटर एकाउंट पर बिसाहुलाल सिंह का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बिसाहुलाल सिंह कार्यकर्ता से गाली-गलौच और पैसे मांगने की बात कर रहें हैं। इतना ही नही वीडियो में बिसाहूलाल कार्यकर्ता से रिवाल्वर दिखाते हुए गाली- गलौच कर रहे है और 18 हजार रुपए लाने की भी बात कर रहे हैं। बिसाहूलाल कह रहे है कि अगर ज्यादा बोले तो गोली मार दूंगा।
कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिए भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। वीडियो को लेकर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ये आदमी आपकी पार्टी के लिए बिल्कुल फिट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना। “बेशर्म बीजेपी, बेनकाब बीजेपी”।
गृह मंत्री ने बताया फेक है वीडियो
गृह मंत्री ने भाजपा प्रत्याषी और मंत्री बिसाहुलाल सिंह के वीडियो को लेकर कहा कि यह वीडियो फेक है। झूठे वीडियो जारी करना कांग्रेस की स्टाइल है। उन्होंने कहा कि यह आठ साल पुराना वीडियो है। उनका पूरा जीवन राजनीतिक रहा, मगर उन पर एक भी पुलिस केस दर्ज नहीं है।
कांग्रेस की मांग, दर्ज हो प्रकरण
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है कि बिसाहू लाल का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। कोई कह रहा है कि 8 साल पुराना है कोई कह रहा है कि 4 साल पुराना है। तो 8 साल पहले और 4 साल पहले भी भाजपा की सरकार थी, तो उस समय क्या कोई ऐसा कानून था कि कोई व्यक्ति या जनप्रतिनिधि हाथ में पिस्तौल लेकर किसी को भी धमका सकता है. कांग्रेस ने मांग की है कि बिसाहूलाल सिंह पर तत्काल प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
मुददों पर बात करे कांग्रेस
भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठरी ने कहा कि यह बात तो बिलकुल साफ हो गई है कि उनका यह वीडियो काफी पुराना है। राहुल कोठारी ने उल्टा कांग्रेस से जबाव मांगा है कि जब बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस पार्टी में थे तो उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई क्यों नहीं की थी। उन्होंने कहा कि मेरा यही कहना है कि कांग्रेस ऐसी झूठ की फैक्ट्री बंद करे। इसके साथ ही कांग्रेस इस प्रकार के प्रचार प्रसार बंद करे। कांग्रेस को मुद्दों पर बातचीत करनी चाहिए। विकास आधारित विषयों पर बात करें ताकि चुनाव लड़ा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें