बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

महबूबा की रिहाई पर खुषी मनाते हैं, धारा 370 खत्म होने पर नहीं


दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा का हमला


प्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह महबूबा मुफती की रिहाई पर खुषी जता रहे हैं। उन्होंने धारा 370 हटने पर खुषी जाहिर नहीं की। इससे उनकी असल मानसिकता का पता चलता है।
गृह मंत्री ने आज अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वाह दिग्विजय सिंह आपने कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की रिहाई पर खुशी जताई है लेकिन अनुच्छेद 370 हटने पर आप खुश नहीं हुए थे। इससे आपकी असल मानसिकता पता चलती है। दिग्विजय सिंह आतंकवाद के मुद्दे पर मनमोहन सरकार और मोदी सरकार की नीति की तुलना करके देख लें। उन्हें जवाब मिल जाएगा। अब पाकिस्तान के तरफ से आने वाली गोली का जवाब गोले से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब इनकी सरकार थी तब स्टेशन पर यह ऐलान होता मिलता था किसी लावारिस वस्तु का ना उठाएं, बम हो सकता है, मगर अब मोदी सरकार के आने के बाद ऐसा नहीं होता।
दिग्विजय सिंह के केन्द्रीय चुनाव आयोग को षिकायत करने पर उन्होंने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है तो फिर शिकायतें ही करेंगे। उनका किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है। कभी वे सेना पर उंगली उठाते हैं तो कभी न्यायपालिका के खिलाफ। अब उपचुनाव के नतीजों से पहले ही चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें मालूम है कि कांग्रेस की हार तय है। दिग्विजय सिंह जैसे नेता हर चुनाव से पहले अनुसूचित जाति वर्ग के वोटों को प्रभावित करने के लिए  भाजपा  के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। हर बार मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए चुनाव से पहले कोई न कोई मुद्दा उछालते हैं और बाद में खामोश हो जाते हैं।
भाजपा के प्रचार रथों पर सिंधिया के फोटो न होने पर उन्होंने कहा कि सिंधिया तो हमारे दिलों में बसते हैं। भाजपा  प्रचार रथों पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का फोटो है लेकिन कांग्रेस के वचन पत्र में  तो राहुल गांधी को  सिरे से नदारद हैं। मतलब साफ है कि कांग्रेस को समझ में आ गया है कि अब उनके नाम पर वोट नहीं मिलते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें