मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज, सिंह चैहान ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कभी मुझे एक्टर कहते हैं, कभी मुझे नंगा भूखा कहते हैं, कभी कहते हैं लेट जाता हूं। अब मैं क्या करूं, ये कांग्रेस की घटिया मानसिकता है, जो व्यक्तिगत आरोप लगाते हैं।
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने यह बात आज राजधानी के मिंटो हाल में गैर उपचुनाव वाले 33 जिलों में 107 ग्रामीण पेयजल कार्यो का भूमिपूजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुझे कभी नंगा भूखा कहती है फिर हिसाब लगाते है कि मेरे पास क्या क्या है। कभी कहते हैं एक्टर कलाकार है, तो कभी कहते हैं जेब में नारियल लेकर घूमता है। कभी कहते है लेट जाता है। अब मैं क्या करूँ। मुझे समझ नही आता की मैं भूखा रहू, नंगा रहू या फिर लेटा रहू। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की घटिया मानसिता है, जो व्यक्तिगत आरोप लगाते हैं।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भूखा नंगा कहने को आम जनता का अपमान बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि वे 5 बार में सांसद रहे, 5 बार से विधायक हैं, चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने,इसके बावजूद उनकी तुलना सलमान खान, शाहरुख खान से की जा रही है। यह भाषा शैली ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो कुछ किया नहीं और हम कर रहे हैं तो आरोप लगा रहे हैं।
नियम केवल कमलनाथ पर लागू, बाकि पर नहीं
कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने अपनी ही पार्टी के नेताओ के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने उपचुनाव में विवादित बयान को लेकर कहा कि भाषण में शब्दों के चयन का ध्यान रखना चाहिए। गलत बयानबाजी से देश और प्रदेश की छवि दुनिया में खराब होती है। राजनीति में शब्दों का चयन सोच समझकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर हाईकोर्ट के राजनेताओं को दिए निर्देश पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नियम बनाए है वो केवल कमलनाथ पर क्यों लागू किए जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सभाओं में भी भीड़ आ रही है। इनके ऊपर भी एफआईआर दर्ज होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें