कमलनाथ का षिवराज पर तंज
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के मंच पर घुटने टेकने और वोट मांगने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिए सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आँखो पर बैठाती है, आपको घुटने टेकने की जरूरत ही नहीं पड़ती।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने षिवराज सिंह चैहान का फोटो टवीटर पर ष्षेयर किया जिसमें वे एक चुनावी सभा के दौरान मंच पर घुटने टेककर जनता का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने टवीट कर कहा कि यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जबाग ना दिखाए, झूठी घोषणाएं ना करंे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे। उन्होंने कहा कि अपनी सत्ता लोलुपता के लिए सौदेबाजी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आँखो पर बैठाती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ती है।
भाजपा सरकार में असुरक्षित हैं बेटियां
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टवीट कर लिखा है कि शिवराज सिंह आप अपनी चुनावी सभाओं में रोज हाथ उठाकर भले कितना भी संकल्प दिलवा दीजिए कि बहन- बेटियों की सुरक्षा के लिए मुझे टेम्पररी से परमानेंट मुख्यमंत्री बनवा दो। सच यह है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है , आज बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गई है। उन्होंने लिखा कि महिला अपराधों में, दुष्कर्म में प्रदेश फिर देश में शीर्ष पर पहुुंच रहा है। बहन-बेटियों के साथ प्रदेश में रोज दरिंदगी की घटनाएं, घट रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने टवीट किया कि प्रदेष का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं है। अब आपके ही गृह जिले सिहोर के जावर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। आखिर कब यह घटनाएँ रुकेगी ?
कमलनाथ के 15 माह के कामों ने टिकवा दिए घुटने
कांग्रेस के एक और नेता के के मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा कि कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल ने 15 साल के मुख्यमंत्री को घुटनों पर ला दिया। इसे ही हकीकत और आडंबर का अंतर कहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के अंदर प्रद्युम्न सिंह तोमर की आत्मा प्रवेश कर गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें