षिवराज सिंह चैहान ने कहा कमलनाथ ने कुछ किया नहीं, मैं कर रहा हंू तो होता है पेट दर्द
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि जिन्होंने जनता का दमन किया, उनको मेरे जनता के प्रणाम करने से दिक्कत होती है। मेरे लिए तो मेरी जनता की भगवान है। कमलनाथ ने तो कुछ नहीं किया, मैं करता हूं तो उनके पेट में दर्द होता है।
दतिया जिले के भांडेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कही। उन्होंने कहा कि जिन्होंने सदैव जनता का दमन किया है, उनको मेरे जनता के चरणों में प्रणाम करने से दिक्कत तो होगी ही। मेरे लिए तो मेरी जनता ही भगवान है और मैं जनता का पुजारी हूँ। उन्होंने कहा कि आज मैंने उनाव की जनता को प्रणाम किया। जनता के लिए मेरा सर्वस्व न्यौछावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना बनाकर प्रति वर्ष किसानों को 6 हजार रुपए देने की योजना बनाई। हमने भी तय किया कि प्रदेश सरकार की ओर से इसी में 4 हजार रुपए और जोड़कर किसानों को दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने खुद तो कुछ किया नहीं और मैं काम करता हूं, तो उनके पेट में दर्द होता है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व का परिणाम है। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई, यह प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। माननीय नरेंद्र मोदी जी भारत को ईश्वर का वरदान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता भाइयों, भारतीय जनता पार्टी हमारी माँ है। हमें इसके दूध की लाज रखना है! यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक-एक कार्यकर्ता का चुनाव है।
मैं हर भाषण से पहले घुटनों पर बैठकर जनता को करूंगा प्रणाम
कांग्रेस द्वारा घुटने टेकने को मुददा बनाए जाने पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हमारे संस्कार हैं, जनता के सामने झुकना और कांग्रेस के संस्कार हैं, जनता को कुचलना। ये अपने-अपने संस्कारों की बात है। उन्होंने कहा कि जो कह रहे हैं कि शिवराज घुटने पर हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि अब मैं हर भाषण से पहले घुटनों पर बैठकर जनता को प्रणाम करूंगा। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है और जनता मेरे भगवान। चैहान ने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीनों में प्रदेश भर में कोई विकास के कार्य नहीं किए हैं. इसीलिए वो गद्दारी और घुटने टेकने जैसे विषयों को ही मुद्दा बना रहे हैं, कांग्रेस ने प्रदेश में कोई विकास ही नहीं किया है तो वो विकास की बात कैसे करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें